फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   मनचले से परेशान होकर दसवीं कक्षा की छात्रा ने की खुदकुशी

मनचले से परेशान होकर दसवीं कक्षा की छात्रा ने की खुदकुशी

Sun, 23 Sep 2018 03:32 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
मनचले से परेशान होकर दसवीं कक्षा की छात्रा ने की खुदकुशी
demo pic

सुल्तानपुरी इलाके में मनचले से परेशान होकर 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार वालों ने पुलिस को लिखित शिकायत में कहा है कि युवक से परेशान होकर उसकी बेटी ने यह कदम उठाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना 19 सितंबर की है। 15 वर्षीय किशोरी परिजनों के साथ सुल्तानपुरी इलाके में रहती थी। वह कन्या सर्वोदय विद्यालय में 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी जब भाई के साथ ट्यूशन पढ़ने जाती थी तो एक युवक उसे परेशान करता था। वह उसकी बेटी को अपने साथ चलने के लिए कहता था। ऐसा नहीं करने पर भाई को मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन


आरोपी युवक ने कहीं से उसकी बेटी का मोबाइल नंबर ले लिया था। वह अकसर उसे फोन कर धमकी देता था और रात में फोन कर परेशान करता था। जिसके बाद किशोरी ने परिजनों को इस बारे में बताया। 19 सितंबर को किशोरी ने अपने कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों का कहना है कि युवक से परेशान होकर किशोरी ने खुदकुशी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed