{"_id":"5ba69771867a557f53455398","slug":"153764438114-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला और प्रेमी को डंडों से पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला और प्रेमी को डंडों से पीटा, वीडियो वायरल
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो -
महिला और प्रेमी को डंडों से पीटा, वीडियो वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
दनकौर। क्षेत्र के एक गांव में महिला और उसके प्रेमी की पिटाई का वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी गांव का शख्स महिला के घर आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। इसके बाद महिला के परिजनों ने दोनों की पिटाई की और ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस मामले में कोई लिखित शिकायत मिलने से इनकार कर रही है। वायरल हो रहा वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पड़ोस के दो अलग गांव में रहने वाली महिला और शख्स के लंबे समय से अवैध संबंध है। शनिवार को आरोपी महिला के घर पर पहुंच गया था। उस दौरान महिला के घरवाले बाहर गए हुए थे। बताया जाता है कि किसी ग्रामीण ने आरोपी के घर में घुसने की सूचना महिला के परिजन को दे दी। सूचना पर महिला के जेठ का लड़का, उसकी पत्नी व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन ने महिला व उसके कथित प्रेमी की पिटाई कर दी। आरोपी प्रेमी को महिला के जेठ के लड़के ने डंडे से पीटा। कोतवाली प्रभारी फरमूद अली पुंडीर का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।