{"_id":"5ba69673867a557ec4199231","slug":"15376441271-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी पर लटका मिला महिला का शव
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के लिए भी उपयोगीं
फंदे में लटका मिला महिला का शव
बच्चे के रोने की आवाज सुन पड़ोसियों ने दी सुरक्षाकर्मी पति को सूचना
- 15 दिन पहले ही सूरजपुर में रहने आई थी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कस्बे में पति और साढ़े तीन साल के बच्चे संग रहने वाली एक महिला का शव शनिवार तड़के फांसी के फंदे में लटका मिला। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने जाकर देखा तो इसका पता चला। इसके बाद उन्होंने ड्यूटी पर गए पति को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से एटा निवासी दिलीप सिंह सूरजपुर कस्बे में किराए के मकान में रहता है। वह 15 दिन पूर्व ही एक निजी कंपनी में सुरक्षाकर्मी की नौकरी के लिए सूरजपुर आया था। उसकी पत्नी वर्षा यादव (26) और साढ़े तीन साल का बच्चा भी साथ रह रहे थे। शुक्रवार शाम वह ड्यूटी पर गया था। शनिवार तड़के बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने उनके कमरे में झांका तो वर्षा का शव फांसी के फंदे में लटका था। सूचना पर पुलिस और दिलीप सिंह पहुंच गए। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी मुनीष चौहान ने बताया कि वर्षा का विवाह साढ़े चार साल पहले हुआ था। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है।