{"_id":"5ba565d0867a557e846499d1","slug":"153756614018-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में सवार युवक के हाथ और पेट में लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में सवार युवक के हाथ और पेट में लगी गोली
Updated Sat, 22 Sep 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवार युवक के हाथ और पेट में लगी गोली
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र के सुत्याना गांव के पास कार में बैठे दो युवकों में से एक संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हो गया। गोली युवक के हाथ को जख्मी करते हुए पेट में जा धंसी। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि उसके साथी के पिस्टल चेक करने के दौरान गोली चली है। पुलिस के मुताबिक, सूरजपुर निवासी मोहित शुक्रवार शाम अपने दोस्त रोहित के साथ उसकी कार से घूमने निकला था। रास्ते में उसने तिलपता निवासी अंकित को भी कार में बैठा लिया। सुत्याना गांव के पास पहुंचने पर रोहित कार से उतरकर एक कंपनी में किसी काम से चला गया। तभी मोहित के गोली लग गई। मोहित कार की अगली सीट पर बैठा था और अंकित पिछली सीट पर बैठा था। सीओ निशांक शर्मा ने कहा कि अंकित पिस्टल चेक करने लगा और गोली चल गई। घायल ने यही जानकारी पुलिस को दी है। पिस्टल की जांच की जाएगी और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो