{"_id":"5ba565c3867a557eb16761e7","slug":"153756612713-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
Updated Sat, 22 Sep 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
- बाइक सवार चार बदमाशों ने चलाई गोली
- पुलिस ने बताया आपसी लेनदेन का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
जेवर। जेवर कस्बे के टप्पल रोड पर शुक्रवार शाम दो बाइक पर सवार चार बदमाश कस्बे के ही एक प्रापर्टी डीलर को गोली मार कर फरार हो गए। पुलिस ने गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। जेवर के मोहल्ला सल्यिान निवासी शमशाद किसी काम से शुक्रवार शाम करीब सवा छह बजे टप्पल रोड पर गया था। कन्या इंटर कालेज के पास पीछे से दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने शमशाद को घेर लिया और एक बाद एक तीन गोलियां शमशाद पर चलाकर फरार हो गए। जिसमें से एक गोली शमशाद के पीठ में लगी। मौके पर पहुंची पुलिस व आसपास के लोगों ने घायल को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की वजह जमीनी व पिछले लेने देन को लेकर बताई जा रही है।
---
शमशाद का परिवार के कुछ सदस्यों से लेनदेन को लेकर कोई पुराना विवाद चल रहा है। विवाद के चलते शुक्रवार को परिवार के ही लोगों ने शमशाद को गोली मार दी है। घायल की स्थिति खतरे से बाहर है लेकिन पीड़ित की ओर से अभी तक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। - शरद चंद्र शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी जेवर।