फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ताजिया आगे निकालने की होड़ में दो पक्ष भिड़े

ताजिया आगे निकालने की होड़ में दो पक्ष भिड़े

Sat, 22 Sep 2018 03:04 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
ताजिया आगे निकालने की होड़ में दो पक्ष भिड़े
ताजिया में आगे निकालने
विज्ञापन

की होड़ में दो पक्ष भिड़े
- जमकर चलाई लाठी, एक दर्जन से अधिक लोग घायल, कई गाड़ी क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूूरो
नई दिल्ली। नरेला-बवाना रोड पर ताजिया को एक दूसरे से आगे निकालने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला किया गया। हमले में दर्जन भर लोग घायल हो गए। लोगों ने आधा दर्जन वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घायल करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मौके की मोबाइल क्लिप को जब्त कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
शुक्रवार शाम करीब सवा छह बजे नरेला-बवाना रोड स्थित सीआरपीएफ कैंप के पास दो पक्ष ताजिया लेकर निकले। पुलिस अधिकारी इन पर नजर रख रहे थे। दोनों पक्ष ताजिया लेकर मेन रोड पर पहुंचे तो उनमें आगे निकलने की होड़ लग गई। इसी दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन

ताजिया में शामिल कुछ लोगाें ने मामले को शांत कराने का भी प्रयास किया। इसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर पक्ष पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। उसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। भगदड़ के दौरान कई लोग सड़क पर गिर गए। बलवा कर रहे लोगों ने डीटीसी की बसों, कारों और बाइक को लाठी-डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागे। हालात पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया गया और फिर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला पुलिस उपायुक्त रजनीश गुप्ता का कहना है कि मारपीट के दौरान एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed