फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   लड़की को लेकर हत्या करने वाले चार पकड़े गए

लड़की को लेकर हत्या करने वाले चार पकड़े गए

Sat, 22 Sep 2018 03:00 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
लड़की को लेकर हत्या करने वाले चार पकड़े गए
लड़की को लेकर विवाद में
विज्ञापन

हत्या के चार आरोपी धरे
आरोपियों में एक नाबालिग, ईको वैन भी लूट ले गए थे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नरेला में लड़की से मिलने को लेकर हुए विवाद में दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इसके मुख्य आरोपी और तीन साथियों को पकड़ लिया है। एक आरोपी नाबालिग है।
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन के अनुसार, बांकनेर, नरेला निवासी दीपक उर्फ लाला की 12 सितंबर को मंदिर के पास दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने बीच-बचाव करने आए लोगों को भी चाकू मारे थे। हत्या के बाद आरोपी दीपक की ईको वैन भी लूटकर ले गए थे। मेन रोड पर हुई वारदात से इलाके में दहशत थी। इंस्पेक्टर संजय दहिया की विशेष टीम ने जीटी रोड पर सिरसपुर गुरुद्वारे के पास घेराबंदी कर 21 सितंबर को बांकनेर निवासी सुमित भारद्वाज, सचिन खतरी, शिव और नाबालिग (16) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सुमित ने पूछताछ में बताया कि उसका गांव की एक लड़की से अफेयर था। उस लड़की का दीपक से भी संबंध था। दीपक सुमित से मिला था और लड़की से दूर रहने को कहा। सुमित ने लड़की से संबंध न तोड़ने की बात कही तो दीपक ने उसे खत्म करने की धमकी दी। इसे लेकर दोनों में करीब 15 दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसके बाद सुमित ने दीपक की हत्या की साजिश रची। घटना वाले दिन नवीन के साथ दीपक मंदिर के पास पहुंचा तो आरोपियों ने उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed