फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   असम पुलिस की हिरासत से अपहरणकर्ता हुआ फरार

असम पुलिस की हिरासत से अपहरणकर्ता हुआ फरार

Fri, 21 Sep 2018 02:45 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:45 AM IST
विज्ञापन
असम पुलिस की हिरासत से अपहरणकर्ता हुआ फरार
गौतमबुद्ध नगर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

दनकौर के बिलासपुर के लिए महत्वपूर्ण

असम पुलिस की हिरासत से अपहरणकर्ता फरार
- ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने के दौरान आनंद विहार रेलवे स्टेशन से भागा
- असम पुलिस ने आरोपी को दनकौर के बिलासपुर गांव से किया था गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूूरो
नई दिल्ली । आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर असम पुलिस की हिरासत से एक अपहरणकर्ता सिपाही को धक्का देकर फरार हो गया। उसे गौतमबुद्धनगर से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाया जा रहा था। असम पुलिस के एएसआई की शिकायत पर आनंद विहार रेलवे स्टेशन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

असम से एएसआई सैयद मकसद अली सहित अन्य पुलिसकर्मी 17 सितंबर को अपहरण के मामले की जांच के लिए दनकौर थाना इलाके में पहुंचे। दनकौर के बिलासपुर गांव से पुलिस ने आरोपी मोहम्मद जमील अली को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से अपहृत महिला और उसके 11 साल के बच्चे को सकुशल मुक्त करा लिया गया। महिला को असम के नलबाड़ी जिले से अगवा किया गया था। गिरफ्तार आरोपी को असम ले जाने के लिए उसे गौतमबुद्धनगर स्थित अदालत मेें पेश कर चार दिन की ट्रांजिट रिमांड ले ली गई। 17 सितंबर की रात ट्रेन का रिजर्वेशन टिकट नहीं मिलने पर पुलिसकर्मी आरोपी, पीड़िता व उसके बेटे को लेकर आनंद विहार स्टेशन के रेस्ट रूम में रुक गए। अगले दिन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गुवाहाटी जाने वाली ट्रेन में रिजर्वेशन मिला। 18 सितंबर की सुबह एएसआई सैयन नई दिल्ली जाने के लिए सभी को लेकर टैक्सी स्टैंड पहुंचे। सिपाही भगवान वर्मन ने आरोपी को पकड़ रखा था। इसी दौरान आरोपी सिपाही को धक्का देकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा किया, लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed