फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दादरी में दो वाहन चोरों से 11 बाइक बरामद

दादरी में दो वाहन चोरों से 11 बाइक बरामद

Thu, 20 Sep 2018 02:40 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
दादरी में दो वाहन चोरों से 11 बाइक बरामद
दिल्ली, गाजियाबाद, बुलंदशहर के लिए उपयोगी
विज्ञापन


दो वाहन चोर गिरफ्तार, 11 बाइक बरामद
ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली पुलिस ने बुधवार को जीटी रोड स्थित लुहारली गांव के पास चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की 11 बाइक बरामद की हैं। इनकी पहचान आदिल व महबूब निवासी रामपुरा शेखवाड़ा, सिकंदराबाद, बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस गिरोह के अन्य बदमाशों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। सूरजपुर स्थित कार्यालय में एसपी ग्रामीण विनीत जायसवाल ने बताया कि बुधवार को सिकंदराबाद की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रोककर कागजात मांगे। जांच में पता चला कि बाइक चोरी की है। आरोपी आदिल पर तीन और महबूब पर छह मामले दादरी, सिकंदराबाद व दनकौर समेत अन्य थानों में दर्ज हैं। बरामद सभी बाइक गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली व बुलंदशहर से चोरी की गईं थी। ब्यूरो


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed