{"_id":"5ba2a2dc867a553da22ccd80","slug":"15373851615-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटला हाउस एन्काउंटर को उलेमा काउंसिल ने किया सीएम आवास का घेराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बटला हाउस एन्काउंटर को उलेमा काउंसिल ने किया सीएम आवास का घेराव
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
उलेमा काउंसिल ने घेरा सीएम आवास
बटला हाउस एनकाउंटर की जांच 10 साल बाद भी नहीं होने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बटला हाउस एनकाउंटर के 10 साल पूरे होने पर राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए मामले की जांच की मांग कर रहे थे। पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका।
काउंसिल के महासचिव मौ. ताहिर मदनी ने सवाल किया कि दिल्ली सरकार मुसलमानों से धोखा क्यों कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बटला हाउस एनकाउंटर की जांच के नाम पर उनसे वोट लिए गए, लेकिन मामले की कोई जांच नहीं कराई गई। लोगों ने मुख्यमंत्री के घर के बाहर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बटला हाउस एन्काउंटर को 10 साल बीत चुके हैं, इसके बावजूद मामले की कोई जांच नहीं करवाई गई है। उन्होंने मांग की कि दिल्ली सरकार को मामले की जांच जल्द करानी चाहिए। ऐसा नहीं किया गया तो उलेमा काउंसिल और बड़े स्तर पर इसका विरोध करेगी।