{"_id":"5b9fed65867a557ff306d36f","slug":"15372076352-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक सतवीर की हत्या के आरोपी नीटू पर लगा एनएसए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सैनिक सतवीर की हत्या के आरोपी नीटू पर लगा एनएसए
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सैनिक की हत्या के आरोपी नीटू पर रासुका
धूम मानिकपुर बिजली घर पर तैनात एसएसओ की हत्या की थी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। दादरी के धूम मानिकपुर सबस्टेशन पर तैनात पूर्व सैनिक सतवीर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी नीटू उर्फ कुलदीप पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इस मामले के एक आरोपी पर पहले ही रासुका लग चुका है। दूसरा साथी भी जेल में है।
जिलाधिकारी बीएन सिंह और एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने कलेक्ट्रेट में प्रेसवार्ता कर बताया कि जनपद के बदमाश नीटू उर्फ कुलदीप निवासी बढ़पुरा के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम-1980 के तहत कार्रवाई की गई है। एसएसपी ने यह प्रस्ताव दिया था। आरोपी आपराधिक प्रवृति का है। उसने बादलपुर, दादरी और गौतमबुद्धनगर की लोक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त किया हुआ है।
नीटू ने 20 अप्रैल को धूम मानिकपुर स्थित बिजली घर पर तैनात पूर्व सैनिक एसएसओ सतवीर की बिजली चालू न करने पर फायरिंग कर हत्या कर दी थी। पावर हाउस के गेट पर भी फायरिंग की थी।
विज्ञापन
बादलपुर कोतवाली में मामला दर्ज हुआ था। दहशत के चलते कर्मचारियों ने बिजली आपूर्ति को ठप कर दिया था। इस संबंध में 23 मई को जेई नीरज शर्मा ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी टीटू और उसके दो साथियों पर दादरी क्षेत्र में की गई घटनाओं के मुकदमे दर्ज हैं।
वर्तमान में तीनों आरोपी जिला जेल में बंद हैं। वे जमानत पर बाहर आने की कोशिश कर रहे हैं। जमानत पर रिहा होने की सूचना पर क्षेत्र में सरकारी कर्मचारियों में भय व्याप्त है। इसे देखते हुए नीटू पर रासुका लगाया गया है। इसके साथी टीटू पर पहले ही रासुका की कार्रवाई की जा चुकी है।