फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पति पर लगाया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप

पति पर लगाया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप

Mon, 17 Sep 2018 11:36 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
पति पर लगाया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप
पति पर नाबालिग बेटी
विज्ञापन

से दुष्कर्म का आरोप
- मां की शिकायत पर पुलिस ने हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पिता ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। लड़की ने शिकायत मां से की। मां ने पति के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने लड़की को मेडिकल के लिए भेजा है।

पुलिस ने बताया कि महिला ने रिपोर्ट में कहा है कि शनिवार को पति ने उसके साथ मारपीट करके घर से भगा दिया था। पत्नी बेटी और पति को छोड़कर समाउद्दीनपुर गांव में सास-ससुर के पास चली गई। इसी दौरान पिता ने 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन लड़की ने पिता की हरकत के बारे में मां का बताया। उसने तभी 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी और पीड़िता को दादरी कोतवाली पहुंचा दिया। दादरी कोतवाली के एसएचओ रामसेन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पिता को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed