फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कुतों को पीटने के विरोध पर महिला को धमकी

कुतों को पीटने के विरोध पर महिला को धमकी

Mon, 17 Sep 2018 11:36 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
कुतों को पीटने के  विरोध पर महिला को धमकी
कुत्तों को पीटने के विरोध
विज्ञापन

पर महिला को धमकी
- व्हाट्स ऐप ग्रुप पर आरोपी करते हैं अभद्रता, डर से फ्लैट से नहीं निकलती
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुपरटेक ईकोसिटी सोसायटी निवासी महिला ने कुत्तों को पीटने का विरोध करने पर कुछ लोगों पर धमकी देने और व्हाट्स ऐप ग्रुप पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह डर के कारण अपने फ्लैट में कैद रहती हैं। मामले की शिकायत पुलिस से कर महिला ने कार्रवाई की मांग की है।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे सेक्टर 137 में स्थित सुपरटेक ईकोसिटी सोसायटी में परिवार के साथ रहने वाली पूर्णिमा मेहता ने बताया कि सोसायटी में कुत्तों के बच्चे रहते हैं। इनसे सोसायटी के कुछ लोग मारपीट व क्रूरता करते हैं। कई बार महिला ने कुत्तों को पीटने का विरोध किया था। इसके बाद सोसायटी के कुछ लोग उनके खिलाफ हो गए हैं। महिला के कुत्तों को सोसायटी के बेसमेंट में खाना देने पर भी लोग विरोध करते हैं। उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। इसके चलते वह तनाव में रह रही हैं। आरोप है कि पुलिस शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed