{"_id":"5b9fea83867a557f0e7190f5","slug":"153720689714-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में मोबाइल चोरी करने वाले दो धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में मोबाइल चोरी करने वाले दो धरे
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजधानी में मोबाइल चोरी करने वाले दो धरे
नई दिल्ली । राजधानी व एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों से मोबाइल चुराने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान झारखंड निवासी सोनू महतो (26) और पश्चिम बंगाल निवासी बिक्की महतो (26) के रूप में हुई। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से छह मोबाइल बरामद कर चार मामले सुलझाने का दावा किया है।
रेलवे पुलिस उपायुक्त दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 15 सितंबर को दिल्ली से चलने वाली राजधानी और अन्य एक्सप्रेस ट्रेन के चार यात्रियों ने मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद प्लेटफार्म पर लगे कैमरे के फुटेज की जांच शुरू की गई।
16 सितंबर को एएसआई प्रमोद और हवलदार सत्यजीत ने ओला पार्किंग के पास दो युवकों को संदिग्ध हालत में घुमते हुए देखा। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से छह कीमती मोबाइल फोन मिले। पुलिस ने बताया कि सोनू दो साल पहले काम की तलाश में दिल्ली आया था। लेकिन गलत संगत में आकर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी करने लगा।