फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   छिपकर सोसाइटी में रह रहा बदमाश पकड़ा गया

छिपकर सोसाइटी में रह रहा बदमाश पकड़ा गया

Sun, 16 Sep 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
छिपकर सोसाइटी में रह रहा बदमाश पकड़ा गया

विज्ञापन
सोसाइटी में छुपकर रह रहे बदमाश को सीबीआई ने पकड़ा! े
- बिसरख कोतवाली पुलिस ने कहा जानकारी नहीं
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में पहचान छिपाकर साथी सहित रह रहे एक बदमाश को स्टेलर जीवन सोसाइटी में छापेमारी कर पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि हत्या के एक मामले में पुलिस कस्टडी से फरार उक्त बदमाश को सीबीआई ने पकड़ा है। छापेमारी के दौरान उसका साथी भागने में कामयाब हो गया। कार्रवाई के चलते सोसाइटी में लोग सहम गए और कई लोग अपने फ्लैट से बाहर निकल कर सोसायटी के पार्क में आ गए। बताया जा रहा है कि बदमाश दो महीने से छिप कर सोसायटी में रह रहे थे। दोनों हरियाणा निवासी बताए जा रहे हैं और दोनों हत्या के मामले में वांछित हैं। बिना सत्यापन के दोनों ने नाम बदल कर फ्लैट किराए पर ले रखा था। बताया जा रहा है कि कि एक बदमाश डेढ़ साल पहले पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था। वहीं बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल शाही ने बताया कि कहां की पुलिस आई थी, यह जानकारी नहीं है। सोसायटी वासियों ने जानकारी दी है कि कुछ पुलिसकर्मी किसी व्यक्ति की तलाश में छापेमारी करने आए थे। इस मामले में बिसरख पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed