{"_id":"5b99a64d867a557fef6f7feb","slug":"153679622120-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैतपुर में दिल्ली पुलिस के हवलदार की गोली मार कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जैतपुर में दिल्ली पुलिस के हवलदार की गोली मार कर हत्या
Updated Thu, 13 Sep 2018 05:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस के हवलदार की गोली मार कर हत्या
- जैतपुर में रोडरेज मामले में वारदात होने की आशंका
- पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चक्की से आटा लेने बाइक से जा रहे दिल्ली पुलिस के हवलदार (हेड कांस्टेबल) रामअवतार को मंगलवार रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली उनके कमर में लगी है। वह ड्यूटी से रात साढ़े नौ बजे घर पहुंचे थे। वारदात जैतपुर इलाके में हुई है। करौली, राजस्थान निवासी हवलदार वर्ष 2003 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे। शक है कि रोडरेज में वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल रामअवतार दक्षिण जिले के अंबेडकर नगर थाने में तैनात थे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव के लिए रवाना हो गए हैं।
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11:30 बजे पीसीआर कॉल मिली थी कि सिपाही रामअवतार बेसुधी की हालत में रोड पर पड़े थे उन्हें देव अस्पताल ले जाया गया है। इसी बीच फिर पीसीआर कॉल मिली कि रामअवतार को गोली मारी गई है। उन्हें अपोलो रेफर किया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस के अनुसार रामअवतार को एक गोली कमर में लगी थी। मौके से कोई खोखा नहीं मिला है। तमंचे से गोली मारने का अंदेशा पुलिस जता रही है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रामअवतार शक्ति विहार, मीठापुर, जैतपुर में दस वर्षीय बेटी, पांच वर्षीय बेटा और पत्नी के साथ रहते थे। वह ड्यूटी से मंगलवार रात साढ़े नौ बजे लौटे थे। इसके बाद वह आटा लेने के लिए बाइक से निकले। तभी घर से 150 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। पड़ोसी जब कार पार्क कर रहा था तो उसने रामअवतार को बेसुध पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
विज्ञापन
-------
मिलनसार थे रामअवतार
हवलदार रामअवतार मिलनसार थे। पड़ोसी अभय ने बताया कि पांच सितंबर को रामअवतार के बेटे का जन्मदिन था। उन्होंने पड़ोसियों को न्योता दे रखा था।
-------
इलाके में कानून व्यवस्था की स्थित खराब
रामअवतार के चचेरे भाई राजेश ने बताया कि जैतपुर में कानून व्यवस्था की हालत खराब है। वारदात स्थल से जैतपुर थाना की दूरी एक किलोमीटर है। लेकिन पुलिसकर्मी कभी गश्त करती नहीं दिखाई देती है।
------
लीला होटल पर थी ड्यूटी
अंबेडकर थाने में तैनात रामअवतार की ड्यूटी लीला होटल पर सुबह आठ से रात आठ बजे तक थी। मंगलवार रात को वह साढ़े नौ बजे अपने घर पहुंचे थे।