{"_id":"5b99a37d867a557ea65a4da4","slug":"153679550112-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो से चार कारोबारी संदिग्ध हालात में लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रेनो से चार कारोबारी संदिग्ध हालात में लापता
Updated Thu, 13 Sep 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ सहित अन्य के लिए
-------------------
हेडिंग: ग्रेनो से चार कारोबारी संदिग्ध हालात में लापता
एक साथ लापता हुए आपस में संबंधी तीन कारोबारी, अलीगढ़ में थी अंतिम लोकेशन
एक व्यापारी ने ईमेल कर कहा, अच्छा पति और पिता नहीं बन पाया जिंदगी कर रहा हूं खत्म
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। संदिग्ध हालात में चार कारोबारियों के लापता होने का मामला सामने आया है। तीन कारोबारी संबंधी हैं जो साइट-5 में दुग्ध उत्पादों की फैक्ट्री चलाते हैं। जबकि चौथे कारोबारी का मोबाइल चार्जर बनाने का काम है। उसने लापता होने के बाद परिजनों को एक ईमेल भेजकर जिंदगी खत्म करने की बात कही है। पुलिस चारों कारोबारियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार, कासना कोतवाली पहुंचे नवीन कुमार ने बताया कि पार्श्वनाथ सोसायटी निवासी अमित (35), उनके जीजा चिपियाना निवासी प्रवीण (42) और हरियाणा के होडल निवासी भांजा अमित (25) साइट-5 में फैक्ट्री चलाते हैं। 9 सितंबर को तीनों ंकार्यालय के लिए निकले थे। इससे कुछ देर पहले ही एक कारोबारी की किसी परिचित से फोन पर बात हुई थी। कारोबारियों पर लेनदेन को लेकर कुछ लोगों का दबाव था। आशंका है कि इसी दबाव के कारण वे गायब हुए हैं। 10 सितंबर को प्रवीण की अंतिम मोबाइल लोकेशन अलीगढ़ में मिली है। इसके बाद तीनों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।
वहीं, गामा-2 सेक्टर के एच ब्लॉक निवासी विजय (38) मोबाइल चार्जर आदि बनाने का काम करते हैं। मंगलवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे विजय पत्नी से यमुना बैंक व लक्ष्मी नगर आदि स्थानों पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। सुबह 10 बजे उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। शाम लगभग साढ़े चार बजे विजय ने शहर के एक पेट्रोल पंप से 2500 रुपये का तेल भरवाया था। इसका भुगतान क्रेडिट कार्ड से किया गया था। पंप पर वह सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए हैं। इसके बाद विजय ने कुछ लोगों को ईमेल करके लिखा है कि ‘मैं एक अच्छा पति, पिता और बेटा नहीं बन पाया। इसलिए अपनी जिंदगी खत्म कर रहा हूं।’
विज्ञापन
दो साल पहले लापता हुए थे एक परिवार के आठ सदस्य
कासना क्षेत्र से ही सेक्टर से पेंट कारोबारी भूपेंद्र भारद्वाज, दो बेटे, परिवार की महिलाएं व बच्चे कुल आठ सदस्य सितंबर 2016 में संदिग्ध हालात में रातोंरात लापता हो गए थे। कारोबारी और उसके परिवार का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। आशंका है कि कारोबारी व उसका परिवार कर्ज के कारण शहर छोड़कर गया है।
----------------
कारोबारियों के परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच की जा रही है। तीन कारोबारियों में से एक की अंतिम मोबाइल लोकेशन अलीगढ़ में थी। वहीं, विजय आखिरी बार पेट्रोल पंप के पास दिखाई पड़ा है। कारोबारियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
- आजाद सिंह तोमर, कासना कोतवाली प्रभारी