फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   छेनू गैंग के बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पुलिस की गोली से घायल

छेनू गैंग के बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पुलिस की गोली से घायल

Wed, 12 Sep 2018 04:08 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 04:08 AM IST
विज्ञापन
छेनू गैंग के बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पुलिस की गोली से घायल
नोट: खबर बरेली के लिए भी उपयोगी है
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद छेनू गेैंग के बदमाश को दबोचा
- पुलिस ने बदमाश को घेरा तो चला दी गोली, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल
-एक गोली हवलदार की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी में कड़कड़ी मोड़ इलाके में मंगलवार तड़के मुठभेड़ के बाद कुख्यात छेनू गैंग के बदमाश को दबोच लिया गया। पुलिस पार्टी को देखते ही बदमाश ने भागने का प्रयास किया, लेकिन वह स्कूटी समेत गिर गया। उसने पुलिस पार्टी पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। एक गोली हवलदार की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, वहीं पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश जख्मी हो गया। उसे डॉ. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पूर्व सोमवार को पुलिस ने इसी बदमाश के एक साथी को गिरफ्तार किया था।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने झपटमारी के प्रयास में जगतपुरी इलाके से संदीप नारंग नामक बदमाश को दबोचा था। पूछताछ में पता चला कि उसका साथी सलीम उर्फ अकरम बरेली से मंगलवार तड़के दिल्ली में वारदात को अंजाम देने आएगा। वह सलीम छेनू गैंग का शॉर्प शूटर है और उसने पुलिस टीम पर कई बार हमला किया है। मंगलवार तड़के 4.15 बजे एसीपी रोहित राजबीर सिंह, एसएचओ देवेंद्र राठी, एसआई श्याम बिहारी व अन्य की टीम को सलीम को घेरने के लिए कड़कड़ी मोड़ फ्लाईओवर के पास तैनात कर दिया गया। इस बीच पुलिस ने नीले रंग की स्कूटी पर सलीम को आते देखा तो उसे रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन

पुलिस को देखते ही उसने स्कूटी वापस मोड़ी और भागने लगा, लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में गिर गया। गिरते ही पुलिस टीम पर गोलियां चला दी। एक गोली वहां तैनात हवलदार प्रवीन यादव की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस पार्टी ने भी गोलियां चलाईं, जिससे सलीम घायल हो गया। इसके बाद उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलीम के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, लूटपाट, झपटमारी, वाहन चोरी समेत कुल 30 मामले दर्ज हैं। वहीं संदीप के खिलाफ भी 18 अपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed