{"_id":"5b956316867a5501370eee50","slug":"153651687110-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को गायब करने के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को गायब करने के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली का किया घेराव
दादरी। नगर की इंटरमीडिएट कक्षा की छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिजन के साथ लोगों ने कोतवाली का घेराव किया। 14 दिन पहले स्कूल से घर जाने के दौरान रास्ते से छात्रा गायब हुई थी। परिजनों ने युवक पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक 27 अगस्त को छात्रा स्कूल की छुट्टी होने के बाद शाम को घर वापस नहीं पहुंची। परिजनों ने सर्विस सेंटर पर काम करने वाले युवक के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों का कहना है कि आरोपी पक्ष केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष के लोगों ने कोतवाली का घेराव किया। पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। ब्यूरो