{"_id":"5b956313867a557e9f67bf69","slug":"15365168682-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसियों ने किया हमला, चार पर केस दर्ज
दनकौर। क्षेत्र के देवटा गांव में एक परिवार पर पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। जिनका पास के ही एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रविवार को चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। देवटा निवासी अंकित भाटी ने बताया कि शनिवार को उसके परिवार के लोग खेत में थे। उसी दौरान पड़ोस के ही ऋषि, नीरज, बिट्टू और फौजी ने उन पर पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में उसके परिवार के करीब 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। ब्यूरो
घर मे घुसकर महिला को पीटा
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के चचूला गांव में महिला को पड़ोसी ने घर मे घुसकर पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित महिला रोशनी ने बताया कि वह वह घर के सामने खड़ी थी। उसी वक्त पड़ोस के विनीत ने पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज कर दी। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को घर में घुसकर पीटा। बाद में आरोपी आसपास के लोगों को आता देख मौके से फरार हो गया। ब्यूरो
जानलेवा हमले का फरार आरोपी गिरफ्तार
दनकौर। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के नवादा गांव में करीब एक महीने पहले एक युवक पर जानलेवा हमला करने के फरार आरोपी अजब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि नवादा गांव निवासी विनोद पर गांव के ही तीन लोगों ने हमला कर दिया था। मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। ब्यूरो