{"_id":"5b95630f867a55787b026d5f","slug":"153651686410-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीडन से तंग विवाहिता के आत्महत्या के मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उत्पीडन से तंग विवाहिता के आत्महत्या के मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की आत्महत्या के
मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
जारचा। विवाहिता के आत्महत्या करने के मामले की जारचा पुलिस ने 18 दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। उसके परिजन ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए कोतवाली के चक्कर लगा रहे हैं। अब वे एसएसपी से न्याय की गुहार लगाएंगे।
यादराम सिंह ने बताया कि उनकी बेटी तनु की शादी 4 फरवरी को दिल्ली के वजीरपुर निवासी चंद्रशेखर से हुई थी। ससुराल पक्ष दहेज में कार लाने के लिए तनु से मारपीट कर रहा था। अप्रैल में जेठ व सास तनु को मायके छोड़ गए और कार लेकर ही लौटने को कहा। 23 अगस्त को तनु ने ससुरालियों से फोन पर बात कर ले जाने के लिए कहा, लेकिन वे नहीं माने। इस पर तनु ने 24 अगस्त को खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। उपचार के दौरान देर रात में उसने दम तोड़ दिया था। यादराम का कहना है कि उनकी बेटी ने प्रधानमंत्री के नाम सुसाइड नोट लिखा था। इसमें ससुराल पक्ष के लोगों को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। इससे पहले तनु ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ एनटीपीसी पुलिस चौकी में शिकायत दी थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।