फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नोएडा, ग्रेटर नोएडा व दादरी के 31 राशन डीलरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

एक आधार नंबर से 200 से अधिक बार राशन हड़पने का मामला, 31 राशन डीलरों पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 30 Aug 2018 09:01 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
नोएडा, ग्रेटर नोएडा व दादरी के 31 राशन डीलरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

एक ही आधार नंबर का 200 से अधिक बार बॉयोमेट्रिक इस्तेमाल करके दूसरे का सरकारी राशन लेने के मामले में नोएडा, ग्रेटर नोएडा व दादरी के 31 राशन डीलरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तीनों जगह एक-एक ऑपरेटर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। गड़बड़ी में जिनके आधार नंबरों का इस्तेमाल हुआ है वे भी आरोपी हैं। उन पर भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दादरी के चार राशन डीलर, एक कंप्यूटर ऑपरेटर और जिसका आधार नंबर इस्तेमाल हुआ है उसके खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दादरी की आपूर्ति निरीक्षक प्रियंका राय की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिसमें आरोप है कि शहरी क्षेत्र में सरकारी राशन की दुकानों पर बायोमेट्रिक से प्रमाणिकता के बाद लाभार्थियों को आधार कार्ड के अनुसार राशन दिए जाने की प्रणाली लागू की थी।

विज्ञापन

 

गांव रूपवास के राशन डीलर पवन कुमार, नगर के परमाल सिंह, हरीश जिंदल, सरोज कुमारी, किशन स्वरूप ने एक आधार का 200 से अधिक बार इस्तेमाल करके दूसरे का राशन लिया है। जबकि लाभार्थी को राशन से वंचित किया गया है। जांच करने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित राशन दुकानदारों से स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन राशन डीलर ने स्पष्टीकरण नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उसके अवैध तरीके से लेनदेन करने की पुष्टि होने पर इस प्रक्रिया में लिप्त गाजियाबाद निवासी कंप्यूटर ऑपरेटर रोहित शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पांच राशन डीलरों के साथ एक ऑपरेटर भी शामिल है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में कासना कोतवाली में 7 राशन डीलरों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिनके आधार नंबरों का इस्तेमाल हुआ है, उनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हुई है।


 

नोएडा के 20 राशन डीलर निशाने पर
नोएडा में 20 राशन डीलरों और जिन आधार नंबरों का इस्तेमाल किया गया है। उनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आपूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता ने तहरीर दी है। इन पर 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम व आईटी एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। इसके तहत दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed