फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एक जगह अपना ही कर्मचारी ले उड़ा माल, दूसरी जगह चोरों ने लगाया चूना

एक जगह अपना ही कर्मचारी ले उड़ा माल, दूसरी जगह चोरों ने लगाया चूना

Sun, 26 Aug 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
एक जगह अपना ही कर्मचारी ले उड़ा माल, दूसरी जगह चोरों ने लगाया चूना
चांदनी चौक में दो ज्वैलर्स
विज्ञापन

का लाखों का सोना उड़ाया
- एक मामले में कर्मचारी ले उड़ा माल, दूसरी जगह चोरों ने किया हाथ साफ
- सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस कर रही छानबीन, कर्मचारी की तलाश में टीम रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चांदनी चौक इलाके में बदमाशों ने दो ज्वैलर्स का लाखों रुपये के जेवरात उड़ा लिए। सुचित कुमार यादव नामक कर्मचारी ज्वेलर का करीब 6 लाख रुपये का सोना लेकर रफूचक्कर हो गया। दूसरी ओर चांदनी चौक के ही एक अन्य ज्वेलर के यहां से चोरों ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। दोनों पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम आरोपी सुचित की तलाश में बिहार भेजी गई है।
मिराजुद्दीन परिवार के साथ कूचा चालान, दरियागंज में रहते हैं। इनका बल्लीमारान इलाके में जेवरात का कारोबार है। शुक्रवार रात करीब 8 बजे मिराजुद्दीन ने अपनी दुकान बंद की थी। इस बीच शनिवार को वह जब दुकान पर पहुंचा तो उसे दुकान के ताले टूटे हुए मिले। दुकान से करीब साढ़े तीन लाख रुपये के जेवरात गायब थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, पीतमपुरा निवासी बिपिन को उनके पुराने कर्मचारी सुचित कुमार यादव ने ही झटका दे दिया। बिपिन का चांदनी चौक में जेवरात का काम है। सुचित पिछले कई वर्षों से इनके यहां काम कर रहा है। बिपिन ने सुचित को करीब 6 लाख रुपये का सोना लेकर किसी दूसरे ज्वेलर के पास भेजा था, लेकिन रास्ते से सुचित गायब हो गया। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed