{"_id":"5b817bb042c792463724ee9b","slug":"15352124535-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी को अगवा कर बदमाशों ने फॉर्चूनर कार लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी को अगवा कर बदमाशों ने फॉर्चूनर कार लूटी
Updated Sat, 25 Aug 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
संशोधित....
कारोबारी को अगवा कर बदमाशों ने कार लूटी
- निजामपुर के पास कारोबारी को फेंककर कार समेत भागे बदमाश
- कार में घुमाने के दौरान बदमाशों ने कारोबारी से नकदी व मोबाइल लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रशांत विहार इलाके में बदमाशों ने एक कारोबारी को अगवा कर उनकी फॉर्च्यूनर कार लूट ली। रास्ते में बदमाशों ने कारोबारी से नकदी व मोबाइल फोन भी लूट लिया। पुलिस से शिकायत करने पर परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद बदमाश कारोबारी को निजामपुर फाटक के पास छोड़कर फरार हो गए। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण व लूटपाट का मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, रोहन अग्रवाल(29) सपरिवार दीपाल एंक्लेव पीतमपुरा में रहते हैं। उनका शाहबाद डेयरी के शिव विहार में मेटल का गोदाम है। शुक्रवार शाम वह फॉर्च्यूनर कार से रोहिणी सेक्टर 11 स्थित जी3एस मॉल में खाना खाने आए थे। करीब साढ़े पांच बजे वह मॉल से बाहर निकले और कार में बैठने लगे। इसी दौरान एक युवक कार का पिछला दरवाजा खोलकर कार में बैठ गया जबकि दूसरा युवक ड्राइविंग सीट के पास आया और रोहन को धक्का देकर पिछली सीट पर धकेल दिया।
बदमाशों ने पहले लात-घूंसे मारे और फिर चुपचाप बैठने को कहा। उसके बाद एक बदमाश कार चलाने लगा। जबकि दूसरे बदमाश ने उसकी जेब में रखे पर्स से आठ हजार रुपये निकाल लिए और मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस से शिकायत करने पर बदमाश ने परिवार की हत्या की धमकी दी। बदमाश कार लेकर निजामपुर फाटक के पास पहुंचे और सुनसान जगह पर रोहन को धक्का देकर कार समेत मुंडका की तरफ फरार हो गए। रोहन ने राहगीर की मदद से घटना की जानकारी पुलिस व अपने परिवार वालों को दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुंडका रूट पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज कब्जे में लेकर पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।