फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दहेज की खातिर महिला की गला दबाकर हत्या

दहेज की खातिर महिला की गला दबाकर हत्या

Fri, 24 Aug 2018 07:16 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर महिला की गला दबाकर हत्या
दिल्ली के लिए
विज्ञापन

----------
हेडिंग : दहेज के लिए महिला की गला दबाकर हत्या
शव कमरे में बंद कर ताला लगाकर फरार हो गए आरोपी
पति समेत तीन ससुराल वालों पर दहेज हत्या का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
दनकौर। मंडी श्यामनगर में बृहस्पतिवार रात दहेज के लिए महिला की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी ससुराल वाले फरार हो गए। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने दनकौर पुलिस को सूचना देकर पति समेत तीन पर मामला दर्ज कराया है।

कीर्ति नगर, दिल्ली निवासी सलीम खान के मुताबिक, उसने बहन तारा (29) की शादी 11 वर्ष पहले मंडी श्याम नगर निवासी मोटू उर्फ सलीम से की थी। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज के लिए ससुराल वाले प्रताड़ित करते रहते थे। आरोप करीब पांच लाख रुपये की मांग करते थे। बहन को लगातार पीटा भी जा रहा था। मारपीट व दहेज उत्पीड़न के मामले का केस भी चल रहा था। सात माह पहले आरोपी पति गलती मानते हुए उनकी बहन को मायके से ले आया था। बृहस्पतिवार की रात पति व उसके पिता अशोक और मां हसीना ने मिलकर तारा की गला दबाकर हत्या कर दी। मामले में कोतवाली प्रभारी फरमूद अली का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed