{"_id":"5b800c2942c79246475f6dfe","slug":"15351183662-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले और दहेज उत्पीडन का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानलेवा हमले और दहेज उत्पीडन का आरोपी गिरफ्तार
Updated Fri, 24 Aug 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो -
जानलेवा हमले और दहेज उत्पीड़न का आरोपी पति गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और पत्नी पर जानलेवा हमले के आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को मेरठ के पांचली खुर्द निवासी मायके वालों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। फिलहाल, अन्य ससुराल वाले फरार हैं। सचिन कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाकर कहा था कि उसकी बहन की शादी चार फरवरी 2016 को बिसरख के पंचशील कॉलोनी निवासी मोहित से हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग स्विफ्ट कार व पांच लाख दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर 19 अगस्त को रिंकी पर जानलेवा हमला किया। वह अस्पताल में मौत से जूझ रही है। मामले में पति मोहित, जेठ ललित, ससुर चंद्रपाल, सास जगवती व मामा राजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वहीं परिजनों ने दरोगा पर भी आरोप लगाया था कि पहले बेटी के मरने का इंतजार करो फिर गिरफ्तारी होगी। ब्यूरो