फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   विद्युत विभाग के जेई ने लिपिक पर दर्ज कराया केस

विद्युत विभाग के जेई ने लिपिक पर दर्ज कराया केस

Thu, 23 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
विद्युत विभाग के जेई ने लिपिक पर दर्ज कराया केस
जेई ने लिपिक पर दर्ज कराया केस
विज्ञापन

- मारपीट, धमकी और गाली गलौज करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
दनकौर। कस्बे के बिजली घर पर तैनात अवर अभियंता (जेई) ने अपने कार्यालय के एक लिपिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अवर अभियंता ने लिपिक पर गाली गलौज कर धक्कामुक्की, मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में अवर अभियंता अरविंद कुमार का कहना है कि प्रेमपुरी मोहल्ले में विद्युत बकाएदारों के यहां छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति का मीटर काटे जाने पर विभाग में तैनात लिपिक नवीन कुमार ने उन्हें फोन पर मीटर दोबारा लगाने और भुगत लेने की धमकी दी। जब वह दफ्तर में आए तो उनके साथ गाली गलौज कर धक्कामुक्की की और मारपीट तक कर डाली। जेई ने आरोपी नवीन के खिलाफ दनकौर कोतवाली में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जेई ने आरोपी पर लोगों के बिलों में हेराफेरी करने और विभाग को चूना लगाए जाने का भी आरोप लगाया है। जेई का कहना है कि आए दिन आरोपी विभाग के कर्मियों को धमकी देता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed