फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मारपीट करने के बाद मजदूर को अगवा कर की हत्या

मारपीट करने के बाद मजदूर को अगवा कर की हत्या

Wed, 22 Aug 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
मारपीट करने के बाद मजदूर को अगवा कर की हत्या
बहादुरगढ़, मुरादाबाद के लिए भी::::
विज्ञापन



पैसे के लेनदेन में मजदूर को अगवा कर हत्या

- शव बहादुरगढ़ में मिला, ठेकेदार व उसके भांजे पर आरोप
- पुलिस ने ठेकेदार के भांजे को किया गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शालीमार बाग इलाके में पैसे के लेनदेन को लेकर ठेकेदार ने मजदूर दंपती और उसकी मामी की पिटाई की। फिर मजदूर को अगवा बहादुरगढ़ ले गया और उसकी हत्या कर दी। शव की पहचान मोतीलाल के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। उधर, कार्रवाई नहीं होने से नाराज परिजनों ने शालीमार बाग थाने पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ठेकेदार के एक भांजे विक्की को गिरफ्तार किया है। जबकि ठेकेदार समेत अन्य आरोपियों फरार हैं। मोतीलाल परिजनों के साथ शालीमार बाग स्थित झुग्गी में रहता था। उसकी मामी भी पड़ोस में रहती है।
परिजनों के मुताबिक 20 अगस्त की रात राजेश अपने दो भांजे विक्की और निक्की के साथ मोतीलाल की झुग्गी में पहुंचा। उनलोगों ने मोतीलाल उसकी पत्नी और मामी की पिटाई कर दी और फिर मोतीलाल को कार में डालकर उसे अगवा कर लिया। मोतीलाल की पत्नी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पत्नी को अस्पताल पहुंचाया और उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। दो दिन बाद ही बहादुरगढ़ पुलिस ने शालीमार बाग पुलिस से संपर्क कर मोतीलाल की लाश मिलने की जानकारी दी। शालीमार बाग थाना पुलिस मोतीलाल के पिता और भाई को लेकर बहादुरगढ़ पहुंची, जहां लाश की शिनाख्त परिजनों ने मोतीलाल के रूप में की। हरियाणा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

--------
उधारी के रुपये को लेकर विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या
नई दिल्ली। कल्याणपुरी इलाके में मंगलवार रात उधार के पैसे को लेकर हुए झगड़े मेें तीन लोगों ने युवक पर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार तड़के उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शाहरुख (24) परिजनों के साथ कल्याणपुरी के ब्लॉक 21 में रहता था और दर्जी का काम करता था। मंगलवार रात करीब 11 बजे शाहरुख घर में मौजूद था। इसी दौरान पड़ोसी युवक से उसकी उधार के रुपये को लेकर कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए आरोपी ने अपने भाई और दोस्त को मौके पर बुला लिया। उसके बाद तीनों ने शाहरुख की पिटाई शुरू कर दी। शाहरुख बचने के लिए भागने लगा तो आरोपियों ने उसे पीछा कर पकड़ लिया और उसपर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। उसके शरीर पर सात से आठ चाकू के जख्म थे। परिवार वाले उसे गंभीर हालत में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तड़के चार बजे उसने दम तोड़ दिया।
-------

मुरादाबाद के लिए भी::::

कहासुनी होने पर युवक ने दोस्त का गला रेता
नई दिल्ली। ज्योति नगर इलाके में शराब पीने के दौरान कहासुनी होने पर युवक ने अपने दोस्त का गला रेत दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मुरादाबाद यूपी का रहने वाला है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम मुरादाबाद के लिए रवाना हो गई है।

पुलिस के अनुसार मूलत बदायूं निवासी हिमायूं (25) कबीर नगर में रहकर मजदूरी करता है। उसके साथ कमरे में उसके दो दोस्त अरशद और अकील रहते थे। मंगलवार दोपहर में तीनों दोस्त कमरे में बैठकर पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान शराब के नशे में उनके बीच कहासुनी हो गयी। इस दौरान गुस्साए अरशद ब्लेड से हिमायूं का गला रेत कर भाग गया। अकील ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हिमायूं को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज किया। हिमायूं ने बताया कि पार्टी के दौरान अरशद ने उसकी पत्नी के बारे में आपत्तिजनक बातें कही। विरोध करने पर आरोपी ने घर में रखे ब्लेड से उसके गले पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मुरादाबाद यूपी का रहने वाला है। पुलिस की एक टीम मुरादाबाद के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed