{"_id":"5b786b7742c79246452de7bc","slug":"153461847711-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से दुष्कर्म के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से दुष्कर्म के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: डीपीएस में छात्रा से दुष्कर्म के दोषियों सजा दिलाने की मांग
कार्रवाई न होने पर कलेक्ट्रेट पर दिया धरना, प्रधानाचार्या पर भी कार्रवाई की मांग
डीपीएस में बच्ची से रेप मामले में मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। डीपीएस में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में शनिवार को शिक्षा अधिकार आंदोलन ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया और दुष्कर्म के आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। साथ ही, स्कूल की प्रधानाचार्या पर भी मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।
संगठन के पदाधिकारी डा. एके सिंह ने बताया कि मामले में डेढ़ माह बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। अभिभावक संघ बार-बार पुलिस अफसरों के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। पुलिस स्कूल प्रशासन के दबाव में काम कर रही है और प्रधानाचार्या को बचाने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर प्रधानाचार्या के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की है। एडीएम प्रशासन दिवाकर सिंह ने बताया कि समिति ने स्कूल में सुरक्षा संबंधी जांच पूरी कर डीएम को सौंप दी है। संगठन के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है, उसको भेज दिया गया है। इस मौके पर अजय चौधरी, सलमू सैफी, राहुल सेठ, विशाल कुमार, आफताब आलम, शक्ति प्रकाश, अजय कुमार, पंकज भारद्वाज समेत अन्य अभिभावक मौजूद रहे।