फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सात साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला नाना गिरफ्तार

सात साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला नाना गिरफ्तार

Sat, 18 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
सात साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला नाना गिरफ्तार
मासूम से दुष्कर्म का आरोपी नाना गिरफ्तार
विज्ञापन


नई दिल्ली। नांगलोई इलाके में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी नाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मां के खुदकुशी करने के बाद से बच्ची अपने नाना के पास ही रहती थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची को आरोपी अनाथ आश्रम में छोड़कर चला गया। बच्ची के बयान पर पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

पुलिस के अनुसार 60 वर्षीय आरोपी मूलत: राजस्थान का रहने वाला है और पेशे से राजमिस्त्री है। वह नांगलोई के राजधानी पार्क इलाके में रहता था। दो साल पहले बच्ची की मां ने घरेलू विवाद में खुदकुशी कर ली थी। उसके बाद से पिता उसकी देखरेख करता था। एक साल पहले पिता बच्ची को मामा-मामी के पास छोड़कर चला गया। घर में मामा-मामी के अलावा नाना रहते थे। कुछ दिन बाद बच्ची को लेकर मामा-मामी में विवाद होने लगा। उसके बाद दंपति ने बच्ची को नाना के पास छोड़कर नजफगढ में रहने लगे। इस दौरान नाना ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने लगा था। एक सप्ताह पहले आरोपी नाना बच्ची को रोहिणी स्थित अनाथालय के गेट पर छोड़कर चला गया। अनाथालय में रहने वालों ने बच्ची से पूछताछ की तो रोती हुई बच्ची ने आपबीती सुनाई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बच्ची को कब तक अपने पास रखता इसलिए वह उसे अनाथालय में छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed