{"_id":"5b6c78464f1c1bb9478b458e","slug":"15338353265-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर पुलिस आयुक्त ने की गश्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर पुलिस आयुक्त ने की गश्त
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस आयुक्त ने की गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने दिल्ली में 15 अगस्त की सुरक्षा व्यवस्था को जायजा लेने के लिए बुधवार व बृहस्पतिवार की रात दिल्ली में गश्त की। दिल्ली पुलिस की भाषा में इसे जनरल गश्त कहते हैं। पुलिस आयुक्त ने रात करीब नौ से लेकर दो बजे तक जनरल गश्त की। इस दौरान वह दिल्ली के कई इलाकों में घूमे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों की तारीफ भी की। दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक रात करीब नौ बजे जनरल गश्त करने निकले थे। पुलिस आयुक्त की जनरल गश्त को देखते हुए हर थाने से 50 पुलिसकर्मी सड़कों पर चेकिंग करने उतरे थे। हर थाना इलाके में करीब पांच चेकिंग पिकेट लगाई गई थीं। पुलिस आयुक्त सबसे पहले चेकिंग करने दक्षिण दिल्ली गए। इसके बाद वह नई दिल्ली इलाके में पहुंचे। वहां अरविंदो मार्ग पर पिकेट पर रुके और चेकिंग व्यवस्था का जायला लिया।