फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   महिला के बाद अब छह माह की बच्ची की भी नाले से लाश मिली

महिला के बाद अब छह माह की बच्ची की भी नाले से लाश मिली

Thu, 09 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
महिला के बाद अब छह माह की बच्ची की भी नाले से लाश मिली
महिला के बाद अब बच्ची की भी नाले से लाश मिली
विज्ञापन

-मां बेटी हादसे का शिकार हुए या उनकी हुई हत्या, पुलिस कर रही छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिले के नजफगढ़ नाले में बुधवार को मिली सोनिका (23) की लाश के बाद बृहस्पतिवार को उसके साथ लापता छह माह की बेटी की भी लाश नाले से मिल गई। पुलिस और बोट क्लब के गोताखोर नाले में बच्ची की तलाश के लिए अभियान चलाया था। करीब दो घंटे की तलाशी के बाद फ्लाईओवर के नीचे नाले से बच्ची का शव मिला। उधर महिला के परिवार वालों के बयान के बाद एसडीएम ने नजफगढ़ थाना पुलिस को दहेज प्रताड़ना और दहेज हत्या का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक सोनिका अपने परिवार के साथ गली नंबर 3 संगम विहार नजफगढ में रहती थी। 22 जनवरी 2015 को सोनिका की शादी पवन सिंह नेगी से हुई थी। छह माह पूर्व ही दोनों के यहां एक बेटी हुई थी। पवन द्वारका में एक निजी कस्टम क्लीयरेंस कंपनी में नौकरी करता है। मंगलवार दोपहर पवन ने पत्नी और बेटी के गायब होने की शिकायत नजफगढ़ थाने में की थी। शिकायत में उसने बताया कि सोमवार सुबह वह कार्यालय चला गया था। शाम को जब वह अपने घर पर पहुंचा तो सोनिका घर में नहीं थी। मकान मालिक ने बताया कि सुबह 11 बजे सोनिका आंगनबाड़ी जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी तलाश के बाद जब वह नहीं मिली तो पवन ने इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed