{"_id":"5b6c75744f1c1b8d6e8b4f1c","slug":"15338346046-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पांच साल का बच्चा गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पांच साल का बच्चा गायब
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से पांच साल का बच्चा गायब
नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आम्रपाली एक्सप्रेस से पांच साल के बच्चे के गायब होने का मामला सामने आया है। काफी तलाश के बाद जब बच्चा नहीं मिला तो उसकी गुमशुदगी की शिकायत जीआरपी में की गई। पुलिस ने बच्चे के अगवा होने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार शाहबाद मोहम्मदपुर की रहने वाली चंदुला अपने जीजा मिट्ठन और उसके पांच साल के बेटे जितेंद्र के साथ 30 जुलाई को वैष्णो देवी गई थी। करीब साढ़े चार बजे सभी पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे। चंदुला को यहां से अपने घर जाना था। दोनों प्लेटफार्म पर नीचे उतर गए और चंदुला ने फोन से अपनी मां से बात की। इस दौरान बच्चा ट्रेन में अपनी सीट पर बैठा हुआ था। सिग्नल होने के बाद मिट्ठन ट्रेन में सवार हो गया। मिट्ठन ने अपने बेटे को सीट पर नहीं देखा। काफी तलाश के बाद वह नहीं मिला। ब्यूरो