फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पुलिस ने साहिल गिरोह के नाबालिग समेत तीन बदमाशों को दबोचा

पुलिस ने साहिल गिरोह के नाबालिग समेत तीन बदमाशों को दबोचा

Thu, 09 Aug 2018 10:40 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने साहिल गिरोह के नाबालिग समेत तीन बदमाशों को दबोचा
हत्या का बदला लेने के लिए नेबसराय में गैंगवार को अंजाम दिया
विज्ञापन


पुलिस ने साहिल गिरोह के नाबालिग समेत तीन बदमाशों को दबोचा
फरार आरोपियों की तलाश में दक्षिण दिल्ली और फरीदाबाद में छापेमारी


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नेबसराय के तिगड़ी इलाके में मंगलवार रात हत्या का बदला लेने के लिए गैंगवार को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आरिफ व यासीन उर्फ चूहा के रूप में हुई है। गैंगवार में शामिल बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए दक्षिण दिल्ली व फरीदाबाद में छापेमारी की जा रही है। पुलिस अभी तक गैंगवार में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामद नहीं कर पाई है। अस्पताल में भर्ती दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, सी-13 जेजे कैंप, तिगड़ी में रहने वाले बड़ा आबिद उर्फ साबिर(35) गिरोह की तिगड़ी में रहने वाले साहिल गिरोह से गैंगवार चल रही थी। बड़ा आबिद गिरोह ने जनवरी में साहिल की हत्या कर दी थी। इसी का बदला लेने के लिए साहिल गिरोह ने मंगलवार रात बड़ा आबिद को तिगड़ी इलाके में करीब छह गालियां और आधा दर्जन से ज्यादा चाकू मारकर हत्या कर दी। नेबसराय थाना पुलिस ने जांच के बाद बड़ा आबिद की हत्या के आरोप में आरिफ व यासीन उर्फ चूहा को गिरफ्तार कर लिया है। 17 वर्षीय नाबालिग आरोपी को पकड़ा है। पुलिस साहिल गिरोह के छोटा आबिद समेत अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। हालांकि पुलिस अभी तक गैंगवार में इस्तेमाल होने वाले हथियारों को बरामदगी नहीं कर पाई है। गैंगवार में घायल हुए जीशान व बुजुर्ग राहगीर सौकत की हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है। जीशान को सिर व सौकत को पैर में गोली लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed