{"_id":"5b6c68584f1c1bcb2e8b55c3","slug":"15338312489-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला एनआईयू के इलेक्ट्रिशियन का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटका मिला एनआईयू के इलेक्ट्रिशियन का शव
Updated Thu, 09 Aug 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संशोधित: इंट्रो में प्रत्यक्षदर्शियों के दावे वाली बात जोड़ी गई है।
--
बुलंदशहर के ध्यानार्थ
--
फंदे पर लटका मिला इलेक्ट्रिशियन का शव
- भाई ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस बोली भीतर से कमरा बंद कर लगाई फांसी
- प्रत्यक्षदर्शियों का दावा बदन पर नहीं थे कपड़े, घुटने पर दिख रहे थे चोट के निशान
अमर उजाला ब्यूरो
दनकौर। कस्बे में किराये के मकान में रहने वाले एनआईयू (नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी) के इलेक्ट्रिशियन का शव कमरे मेें फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उधर प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि इलेक्ट्रिशियन के बदन के कपड़े नहीं थी। घुटने में चोट के निशान बने थे और शव पर चींटीयां चल रही थीं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की है।
बुलंदशहर के नरसेना थाने के बुगरासी निवासी राजीव (26) पिछले दो माह से कस्बे में एक मकान में किराये पर रहता था। दो माह पहले ही उसने दनकौर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रिशियन की नौकरी शुरू की थी। बृहस्पतिवार तड़के पड़ोसी ने उसे कमरे में पंखे पर लटका देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे उसके भाई बीरपाल ने बताया कि उसकी कुछ साल पहले ही शादी हुई थी। घर में भी उसका किसी से विवाद नहीं था। बुधवार दिन में भी उसने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी। बीरपाल ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या कर शव को पंखे से लटकाया गया है। कोतवाली प्रभारी फरमूद अली का कहना है राजीव ने कमरे के दोनों दरवाजों को बंद करके आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जाहिर की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।