फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

Tue, 07 Aug 2018 10:36 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले दो गिरफ्तार
सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने में दो गिरफ्तार
विज्ञापन


नई दिल्ली। सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 50 से अधिक बेरोजगार युवकों से लाखों की ठगी करने के आरोप में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रेलवे और फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया के लिए फर्जी साक्षात्कार और नियुक्ति पत्र सौंप देकर वारदात को अंजाम देते थे।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉक्टर अजीत कुमार सिंघला ने बताया कि आरोपियों की पहचान अजीत सिंह और विमल कुमार के रूप में हुई है। अजीत गैंग का सरगना है। उसके पास से विभिन्न विभागों के फर्जी नियुक्ति पत्र व अन्य कागजात बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक तीन अगस्त को कुछ युवकों ने ठगी की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों ने बताया कि उनका जाल कई राज्यों में फैला है। एजेंटों के जरिए बेरोजगार युवकों से संपर्क कर उन्हें फंसाते थे।
विज्ञापन

------
निरंकारी माता के अंतिम संस्कार में उमड़ेगी भीड़, थमेगी रफ्तार
नई दिल्ली। निरंकारी माता सविंदर कौर का बुधवार को निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शव यात्रा की रूट से वाहन चालकों को बचने की सलाह दी है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह नौ बजे निरंकारी माता सविंदर कौर की शव यात्रा बुराड़ी ग्राउंड से धीरपुर, परमानंद कालोनी, किग्सवे कैंप, विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन, दिल्ली विधानसभा, आईपी कॉलेज, चंदगी राम अखाड़ा रिंग रोड, आईएसबीटी कश्मीरी गेट होते हुए निगम बोधघाट पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed