{"_id":"5b65d0d04f1c1b49778b6123","slug":"15333992418-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमापुरी में संदिग्ध हालात में महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीमापुरी में संदिग्ध हालात में महिला की मौत
Updated Sat, 04 Aug 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमापुरी में संदिग्ध हालात में महिला की मौत
- आरोप हत्या कर शव फंदे से लटकाया, ससुराल वालों ने कहा- फांसी लगाई
- मृतका के पास से नहीं मिला सुसाइड नोट, दहेज हत्या का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सीमापुरी इलाके में पूनम (32) संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि पूनम ने फांसी लगाई है। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। क्षेत्रीय एसडीएम की जांच के बाद थाना सीमापुरी पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, पूनम की दीपक के साथ मई 2013 में शादी हुई थी। परिवार में पति के अलावा तीन बच्चे हैं। मूलरूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली पूनम परिवार के साथ दिल्ली की दिलशाद कॉलोनी में रह रही थी। दीपक एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। पूनम के पिता भुमानीदास ने बताया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। एक सप्ताह पूर्व ही पूनम ने अपने भाई को कॉल कर उसे ले जाने के लिए कहा था। बृहस्पतिवार को परिवार को उसकी मौत का पता चला। परिवार मध्य प्रदेश से दिल्ली आया और मामले की शिकायत पुलिस से की। एसडीएम जांच के बाद पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पूनम का शव परिवार को सौंप दिया।