{"_id":"5b65c1d04f1c1be2588b4f59","slug":"153339540117-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने से आरोपी छोड़ने का आरोप लगाकर डीएम से शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने से आरोपी छोड़ने का आरोप लगाकर डीएम से शिकायत
Updated Sat, 04 Aug 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं , गाजियाबाद और दिल्ली के लिए उपयोगी
पुलिस पर लापरवाही का आरोप, डीएम से शिकायत
पत्नी की गुमशुदगी मामले में आरोपियों को छोड़ने का आरोप
ग्रेटर नोएडा। पत्नी की गुमशुदगी के मामले में एक शख्स ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। दरअसल, पीड़ित ने एक महीने पहले चार लोगों पर पत्नी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। आरोप है कि पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा भी मगर बाद में उन्हें थाने से ही छोड़ दिया गया। वहीं, अब तक महिला का कोई पता नहीं चल पाया है। पीड़ित ने मामले की जांच करवाने और लापरवाही का आरोप लगाकर जिलाधिकारी से शिकायत की है। जानकारी के मुताबिक, दादारी के एक कालोनी में रहने वाले भीम सिंह ने शिकायत में कहा है कि उसकी पत्नी दो जुलाई को गांव जाने के लिए दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पहुंची थी। वहां चार लोग उसे अपने साथ ले गये। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने चार बार बदायूं और दो बार गाजियाबाद में दबिश दी। इस दौरान दो आरोपियों को पकड़ा गया था। जबकि अन्य अभी फरार हैं। वहीं, पुलिस ने आरोपियों को थाने से ही छोड़ दिया। पीड़ित ने दादरी पुलिस की भूमिका संदिग्ध होने का आरोप लगाया है। साथ ही उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।