{"_id":"5b608e9e4f1c1b27618b7d5c","slug":"153305460615-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन में लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती ट्रेन में लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
चलती ट्रेन में लूटपाट करने वाले दो बदमाश धरे
नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस ने चलती ट्रेन में लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने एक यात्री का मोबाइल फोन और पर्स बरामद कर लिया है। इनके दो साथी अभी भी फरार है। रेलवे पुलिस उपायुक्त दिनेश गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान हापुर उत्तर प्रदेश निवासी इशरार (28) और गाजियाबाद उत्तर प्रदेश निवासी अंकुर (20) के रूप में हुई है। गत 27 जुलाई की रात एक बजे अलीगढ़ निवासी विवेक कुमार यादव पुरानी दिल्ली स्टेशन से गाजियाबाद जाने के लिए एएमयू ट्रेन में सवार हुआ। शाहदरा स्टेशन से ट्रेन के रवाना होते ही चार बदमाश डिब्बे में चढ़ गए और यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी। प्रभारी शिवचरण मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की छानबीन के दौरान पीड़ित को ट्रेन में लूटपाट करने वाले बदमाशों का डोजीयर दिखाया। पीड़ित ने एक बदमाश की पहचान कर ली। ब्यूरो