फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   फेसबुक पेज बना मांग रहे न्याय, दस हजार ने शेयर की पोस्ट

फेसबुक पेज बना मांग रहे न्याय, दस हजार ने शेयर की पोस्ट

Tue, 31 Jul 2018 09:02 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक पेज बना मांग रहे न्याय, दस हजार ने शेयर की पोस्ट
हिसार के लिए
विज्ञापन

---------
हेडिंग: फेसबुक पेज बना मांग रहे न्याय, हजारों ने शेयर की पोस्ट
सबहेड: हिसार के चित्रकार रणधीर सिंह की मौत का मामला
आलाधिकारियों, आईजीआरएस और ट्विटर पर भी परिजन कर चुके हैं शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। दो माह पहले कथित प्रेमिका के घर के पास आग में झुलसकर दम तोड़ने वाले हिसार के चित्रकार की मौत की गुत्थी दो माह बाद भी उलझी हुई है। सुसाइड नोट सामने आने के बाद से परिजन हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आला अधिकारियों, आईजीआरएस और ट्विटर पर शिकायत के बाद अब परिजन ने ‘जस्टिस फॉर रणधीर’ के नाम से फेसबुक पेज बनाकर न्याय की मांग शुरू की है। इस पेज पर की गई एक पोस्ट को अब तक 9100 लोग शेयर कर चुके हैं। अन्य पोस्ट को भी लोग शेयर कर रहे हैं।
मूलरूप से हिसार (हरियाणा) के जयदेव नगर निवासी श्याम सिंह चौहान के मुताबिक, उनका बेटा रणधीर सिंह चित्रकार था। 29 मई को रणधीर जलने से मौत हो गई थी। उसने मरने से पहले ही अपनी बहन को देहरादून सुसाइड नोट पोस्ट किया था। उसने लिखा था कि कुछ दिन माह पहले ही उसकी पहचान एनटीपीसी सोसायटी में रहने वाली विवाहित महिला से हुई थी। महिला का पति से तलाक होने वाला था। इससे रणधीर के महिला से प्रेम संबंध हो गए और दो माह तक वह लिव-इन में था। सुसाइड नोट में आरोप लगाया है कि महिला के किसी अन्य से भी संबंध थे। इसका रणधीर विरोध करता था। इससे महिला ने रणधीर की झूठी शिकायत पुलिस से कर दी। रणधीर सिंह के सुसाइड नोट में कासना कोतवाली क्षेत्र की चौकी पर तैनात दरोगा व पुलिसकर्मियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

28 मई को करनी थी शादी 29 को हुई मौत
रणधीर के पिता ने बताया कि केस में नामजद कराई गई महिला ने वारदात से एक दिन पहले 28 मई शादी करने का झांसा देकर उनके बेटे को हिसार से ग्रेटर नोएडा बुलाया था। इसके बाद साजिश रचकर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी पुलिसकर्मियों के ही जांच में शामिल होने के कारण अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed