फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सीएम की फोटो से छेड़छाड़ कर व्हाट्स एप पर डालने वाला युवक गिरफ्तार

सीएम की फोटो से छेड़छाड़ कर व्हाट्स एप पर डालने वाला युवक गिरफ्तार

Tue, 31 Jul 2018 09:02 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
सीएम की फोटो से छेड़छाड़ कर व्हाट्स एप पर डालने वाला युवक गिरफ्तार
सीएम की फोटो से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

दादरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो किसी युवती के साथ जोड़कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मामले में हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक योगराज सिंह ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हनीफ निवासी दनकौर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी निशांक शर्मा का कहना है कि हनीफ के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो

---------------
नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में तहरीर दी गई है। पुलिस नाबालिग की तलाश में लगी है। तहरीर में 29 जुलाई को पड़ोसी युवक पर लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा गया है। लड़की जब घर व आसपास नहीं मिली तो घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed