फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   डीयू में एडमिशन कराने के नाम पर एक लाख की ठगी, दो छात्र गिरफ्तार

डीयू में एडमिशन कराने के नाम पर एक लाख की ठगी, दो छात्र गिरफ्तार

Sun, 29 Jul 2018 10:24 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
डीयू में एडमिशन कराने के नाम पर एक लाख की ठगी, दो छात्र गिरफ्तार
डीयू में दाखिला के नाम पर ठगी, दो छात्र गिरफ्तार
विज्ञापन


- एक आरोपी राजधानी कॉलेज से कर रहा एमए दूसरा इग्नू एमए की कर रहा पढ़ाई
- मणिपुरी छात्रा को श्रद्धानंद कॉलेज में ग्रेजुएशन में दाखिला कराने का दिया था झांसा
- एक लाख रुपये लेकर आरोपियों ने छात्रा के ओरिजनल सर्टिफिकेट भी रखे

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रद्धानंद कॉलेज में दाखिला कराने के नाम पर मणिपुरी छात्रा से एक लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने डीयू व इग्नो के दो छात्रों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हाशिम आलम (23) और विपिन कुमार (24) के रूप में हुई है। हाशिम राजधानी कॉलेज में एमए का छात्र है। वहीं, विपिन इग्नू से इतिहास से एमए कर रहा है। दोनों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है। आरोपियों ने पीड़िता के सर्टिफिकेट भी रख लिए थे। मौरिस नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता सनाबम विजेता देवी परिवार के साथ मणिपुर में रहती हैं। जुलाई के दूसरे हफ्ते में वह दिल्ली डीयू में दाखिले के लिए पहुंची थी। वह अपनी एक दोस्त के साथ नॉर्थ कैंपस पहुंची, जहां एक अन्य दोस्त के जरिए उसकी मुलाकात हाशिम से हुई। हाशिम ने बताया कि वह मानसरोवर हॉस्टल में रहता है और राजधानी कॉलेज से एमए इतिहास अंतिम वर्ष का छात्र है। आरोपी ने बताया कि उसके अलीपुर स्थित श्रद्धानंद कॉलेज में अपनी पहुंच से दाखिला करा देगा। इसके लिए छात्रा से 1.20 लाख रुपये मांगे गए। हाशिम के कहने पर पीड़िता ने अपने सर्टिफिकेट व एक लाख रुपये हाशिम के एसबीआई बैंक के खाते में जमा करा दिए। लेकिन रुपये लेने के बाद आरोपी पीड़िता को कई दिन कॉलेज के चक्कर कटवाता रहा। पीड़िता को जब अपनी गलती का अहसास हुआ तो उसने हाशिम से अपने रुपये और कागजात मांगी तो आरोपी आनाकानी करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। हाशिम को शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि विपिन को शनिवार को पकड़ा गया। हाशिम ने बताया कि विपिन उसका सहयोगी है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed