{"_id":"5b5c8a544f1c1bac7d8b5247","slug":"1532791375611-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 माह पहले हुई हत्या के मामले में नहीं हुई गिरफ्तारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11 माह पहले हुई हत्या के मामले में नहीं हुई गिरफ्तारी
Updated Sat, 28 Jul 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस के ध्यानार्थ
--
11 माह पहले हुई हत्या के मामले में नहीं हुई गिरफ्तारी
- एंबुलेंस में शव थाने लाकर दर्ज कराया था केस
- पुलिस ने कहा आरोपियों के गैर जमानती वारंट हो चुके हैं जारी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।
11 माह पहले कासना कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। उसकी पत्नी ने शव एंबुलेंस से कासना कोतवाली में लाकर पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन आज तक इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। पीड़िता ने मामले की शिकायत आला अधिकारियों से करने की बात कही है। वहीं, कासना कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हो चुके हैं उन्हें जल्द गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।
हाथरस के टीकरी कलां गांव निवासी ऊषा देवी की शिकायत पर कोतवाली कासना पुलिस ने 31 अगस्त 2017 को पति दुर्गेश सिंह की हत्या का केस दर्ज किया था। ऊषा देवी का आरोप था कि उसके रिश्तेदार पप्पू, राजकुमार, अवधेश, शिवम और केशा देवी निवासी टीकरी कलां सिकंदराऊ (हाथरस) ने ऑटो रिक्शा के धंधे में लाभ का झांसा देकर दुर्गेश को ग्रेटर नोएडा बुलाया। पांचों ने मिलकर 31 अगस्त 2017 की रात उसके पति की हत्या कर दी। आरोपियों ने घटना के बाद ऊषा देवी को फोन कर दुर्गेश के अस्पताल में भर्ती होने और फिर मौत होने की सूचना दी थी। आरोपी मना करने के बावजूद एंबुलेंस में दुर्गेश का शव उसके गांव लेकर पहुंचे और फिर भाग गए। ऊषा देवी एंबुलेंस से ही शव कासना थाने लेकर पहुंची थी और आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता का कहना है कि इस मामले में आरोपियों को अब तक गिरफ्तारी नहीं किया गया है।
कोट
जल्द होगी गिरफ्तारी
इस मामले में पुलिस ने कई बार गांव में दबिश दी है। वहां आरोपियों ने पुलिस टीम से अभद्रता भी की थी। कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट कर दिए हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ़्तार कर लिया जाएगा। - आजाद सिंह तोमर, एसएचओ, कासना कोतवाली