फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सुंदर भाटी गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार

सुंदर भाटी गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार

Fri, 27 Jul 2018 08:20 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
सुंदर भाटी गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार
गाजियाबाद सहित अन्य के लिए
विज्ञापन

----------------------
हेडिंग: सुंदर भाटी गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार
गवाहों को धमकाने कोर्ट परिसर जा रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने सुंदर भाटी गिरोह के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा किया है कि शुक्रवार को सुंदर भाटी की कोर्ट में पेशी थी। इस दौरान दोनों किसी गवाह को धमकाने कोर्ट परिसर जा रहे थे। पकड़े गए शार्प शूटर में एक दादरी के विजय पंडित हत्याकांड में मुख्य आरोपी रहे अन्नी का रिश्तेदार बताया गया है।

सीओ ग्रेटर नोएडा प्रथम अमित किशोर श्रीवास्तव और सूरजपुर कोतवाली प्रभारी मनोज पंत ने बताया कि शुक्रवार को कोर्ट में सुंदर भाटी की एक केस में पेशी थी। इसी दौरान गवाहों को डराने, धमकाने पहुंचे सतीश मूल निवासी जहांगीराबाद (बुलंदशहर) और ब्रजेश निवासी सूरजपुर को मोजर बेयर गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। सतीश फिलहाल दनकौर में रह रहा था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को सुंदर भाटी की कोर्ट में पेशी पर नहीं पहुंचा था। पुलिस ने आरोपियों से एक पिस्टल व एक तमंचा और चोरी की एक बाइक बरामद की है। आरोपी सतीश दादरी की चेयरपर्सन गीता पंडित के पति विजय पंडित हत्याकांड के आरोप शार्प शूटर अन्नी का रिश्तेदार भी बताया गया है। वहीं, ब्रजेश पर विभिन्न थानों में 19 से अधिक मामले दर्ज हैं और उसके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed