{"_id":"5b5768be4f1c1b52748b6ace","slug":"153245509719-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद विहार में एक ही स्थान पर दो दिन में पिस्टल दिखाकर दो लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आनंद विहार में एक ही स्थान पर दो दिन में पिस्टल दिखाकर दो लूट
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंद विहार में एक ही स्थान पर दो
दिन में पिस्टल दिखाकर दो लूट
- रविवार रात बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी से जेवरात व अन्य सामान लूटा
- सोमवार को उसी स्थान पर बदमाशों ने एक महिला से पर्स लूटा, आरोपी फरार
- लोगों ने कहा, पुलिस चुस्त होती तो दोबारा वहां न होती लूट, पुलिस कर रही बदमाशों की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आनंद विहार इलाके में पुलिस की सुस्ती का बदमाश खूब फायदा उठा रहे हैं। यही वजह है कि पिछले दो दिनों के भीतर बदमाशों ने एक ही स्थान पर पिस्टल दिखाकर महिला समेत दो लोगों को लूट लिया। रविवार रात बदमाशों ने सूर्या निकेतन में कारोबारी से जेवरात व अन्य सामान लूट लिया। वहीं उसी स्थान पर सोमवार को इंश्योरेंस कंपनी में काम करने वाली गुंजन महेश्वरी से बदमाशों ने उनका पर्स लूट लिया। दोनों ही मामलों में आनंद विहार थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित विजय शर्मा ने बताया कि वह परिवार के साथ जागृति एंक्लेव में रहते हैं। उनका प्रॉपर्टी का कारोबार है। गांधी नगर में उनका दफ्तर है। रविवार रात करीब 8.00 बजे वह सूर्या निकेतन के पास किसी काम से रुके थे। इस बीच गेट नंबर-5 के पास बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। एक बदमाश बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा बदमाश उनके पास पहुंचा। उसने पिस्टल तानकर विजय से डायमंड ब्रेसलेट, दो डायमंड रिंग, एक सोने की चेन व अन्य सामान लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गया।
इस बीच सोमवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने झिलमिल गोविंद खंड निवासी गुंजन महेश्वरी (36) को पिस्टल दिखाकर उनसे पर्स लूट लिया। वारदात के समय वह घर लौट रही थी। यह वारदात भी सूर्या निकेतन में हुई है। महिला ने बदमाशों का विरोध भी किया लेकिन पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी तो पीड़िता ने चुपचाप अपना पर्स बदमाशों के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की सुस्ती के कारण पूरे आनंद विहार इलाके में बदमाश लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।