{"_id":"5b4e42ce4f1c1b3f748b580d","slug":"153185556320-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमन विहार में भाजपा नेता से मांगी गयी दस लाख की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमन विहार में भाजपा नेता से मांगी गयी दस लाख की रंगदारी
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमन विहार में भाजपा नेता से मांगी दस लाख की रंगदारी
- बदमाश ने फोन कर परिवार को जान से मारने की दी धमकी
- पुलिस ने आरोपी के फोन नंबर को सर्विलांस पर लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अमन विहार इलाके में भाजपा नेता से फोन पर दस लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने धमकी दी है कि रुपये नहंी दिए तो पूरे परिवार सहित उसे जान से मार दूंगा। पीड़ित की शिकायत पर अमन विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी के फोन नंबर को सर्विलांस पर लगाकर जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित भाजपा नेता सपरिवार निठारी गांव में रहते हैं। वह भाजपा जिला उपाध्यक्ष के अलावा दिल्ली प्रदेश का कार्यकारी सदस्य भी हैं। पीड़ित ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि गत 13 जुलाई से उसके व परिवार के सदस्य के पास अनजान नंबर से लगातार कॉल आ रहे हैं। फोन रिसीव करने पर आरोपी उससे दस लाख रुपये की मांग की। साथ ही धमकी दी कि रुपये नहीं देने पर पूरे परिवार को गोलियों से भून दूंगा। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे तो पहले लगा कि कोई उसके साथ मजाक कर रहा है। लेकिन करीब दो सौ बार उसे फोन कर यही धमकी मिली तो उसने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपी फोन पर अपना नाम विनोद बता रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी के फोन नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया है। साथ ही फोन नंबर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।