{"_id":"5b4cc26d4f1c1b40748b5098","slug":"15317571615-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड की अदला-बदली कर अकाउंट से रुपये निकालने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड की अदला-बदली कर अकाउंट से रुपये निकालने वाले दो गिरफ्तार
Updated Mon, 16 Jul 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड की बदलकर खाते से रुपये निकालने में दो गिरफ्तार
- मई माह में इन लोगों ने एक किशोरी से की थी ठगी, परेशान किशोरी ने कर ली थी खुदकुशी
- पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी से आठ मामले सुलझाने का दावा किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका नार्थ पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकालने के आरोपी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मई माह में एटीएम पर एक किशोरी से ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। बाद में परेशान किशोरी ने खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल फोन के जरिए आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस आठ मामले सुलझाने का दावा कर रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फांस ने बताया कि 7 मई को भारत विहार की रहने वाली किशोरी अपनी मां के खाते से रुपये निकालने के लिए एटीएम बूथ पर गई थी, जहां तकनीकी गड़बड़ी के चलते पहली बार में रुपये नहंी निकले तो मौके पर खड़े दो दो युवकों ने किशोरी को मदद का झांसा देकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद उसके खाते से 29 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने फर्जीवाड़े का मामला दर्ज कर लिया। अगले ही दिन पुलिस को किशोरी के खुदकुशी करने की जानकारी मिली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद से किशोरी काफी परेशान थी, जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया है। द्वारका नार्थ के थाना प्रभारी संजय कुमार ने टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों का सुराग मिल गया। पुलिस ने घटना के समय उस इलाके में सक्रिय करीब साढ़े पांच लाख मोबाइल नंबर की जांच की और तीन मोबाइल नंबर को संदिग्ध मानकर उसे सर्विलांस पर लगाया। इसके आधार पर पुलिस ने बिजवासन में रहने वाले दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सुमित चौधरी और नरेंद्र सिंह के रूप में हुई। इनके पास से पुलिस ने 15 एटीएम कार्ड बरामद बरामद किए हैं। आरोपियों ने खुलासा किया है कि उनका तीन लोगों का गैंग है। वह दिल्ली व एनसीआर में ऐसे वारदात को अंजाम देते हैं जहां सीसीटीवी नहीं होता या फिर खराब होता है। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि सुमित चौधरी 12वीं पास करने के बाद मनीष नाम के युवक के साथ ठगी करने लगा। उसे हरिद्वार पुलिस 2014 में गिरफ्तार कर चुकी है।