फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   11वीं कक्षा के छात्र ने 12वीं कक्षा के छात्र का आंख फोड़ा

छोटी सी बात पर हुई अनबन, 11वीं के छात्र ने 12वीं के छात्र की स्कूल के बाथरूम में ले जाकर फोड़ी आंख

Sat, 14 Jul 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Jul 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
11वीं कक्षा के छात्र ने 12वीं कक्षा के छात्र का आंख फोड़ा
एम्स

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 11वीं कक्षा के छात्र ने 12वीं के छात्र को स्कूल के बाथरूम में ले जाकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। जिससे पीड़ित छात्र की एक आंख से दिखाई देना बंद हो गया है। जख्मी छात्र को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गुरु नानक आई सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


आंख की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे एम्स के राजेंद्र प्रसाद आई सेंटर भेज दिया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। शिकायत मिलने के बाद मंगोलपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दोनों छात्र परिवार के साथ मंगोलपुरी इलाके में रहते हैं। दोनों यहीं के आर ब्लॉक स्थित सर्वोदय विद्यालय में पढ़ते हैं। पीड़ित के चाचा किशोर कुमार ने बताया कि आरोपी छात्र का परिवार दो साल पहले तक उनके मकान में किराए पर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस दिन पहले दोनों छात्रों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। गत बुधवार को आरोपी छात्र तीन अन्य छात्रों के साथ मिलकर पीड़ित छात्र को स्कूल के बाथरूम में ले गया और वहां चारों छात्रों ने पीड़ित छात्र की जमकर पिटाई कर दी।

आरोप है कि पीड़ित छात्र के आंख पर घूंसे मारे गए। आंख और नाक से खून निकलने पर पीड़ित छात्र बेहोश हो गया। स्कूल प्रशासन ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया।


छात्र ने बताया कि उसे एक आंख से दिखाई देना बंद हो गया है। पीड़ित छात्र के परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित छात्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed