फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   डूब क्षेत्र के तीन कालोनाइजरों पर लगा गैंगस्टर

डूब क्षेत्र के तीन कालोनाइजरों पर लगा गैंगस्टर

Tue, 07 May 2019 04:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 04:19 AM IST
विज्ञापन
डूब क्षेत्र के तीन कालोनाइजरों पर लगा गैंगस्टर
डूब क्षेत्र के तीन कॉलोनाइजरों पर लगा गैंगस्टर एक्ट
विज्ञापन

- खरीदारों को गुमराह करने पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। हिंडन के डूब क्षेत्र में लोगों को गुमराह करके आवास बनाकर बेचने के मामले में जिला प्रशासन ने तीन लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। जिला प्रशासन को पुलिस ने रिपोर्ट दी थी। इन पर संगठित होकर अपराध करने के तहत कार्रवाई की गई है।

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर सुदामा शाह पुत्र बैजनाथ शाह निवासी ग्राम बहलोलपुर थाना फेस 3 नोएडा, रामचंद्र महतो पुत्र नकछेदी महतो निवासी ए-73 रोहिणी दिल्ली, उपेंद्र पुत्र साहब दयाल निवासी अतर सिंह कालोनी चोटपुर थाना फेस-3 नोएडा जनपद पर गैंगस्टर लगाया गया। इस गिरोह का सरगना सुदामा शाह है। जो आपराधिक षडयंत्र रचकर लोगों से झूठ बोलकर कृषि भूमि पर आवास बनाना और आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए लोक संपत्ति को क्षति पहुंचाते हुए हिंडन तटवर्ती बंध को नुकसान और राजकीय कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करते है। इनके विरुद्ध जनता का कोई भी व्यक्ति कुछ लिखकर देने और शिकायत करने का साहस नहीं करता हैं। इनकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इन्हें गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed