{"_id":"5c2aa16cbdec2256e741bf46","slug":"151546297708-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्से में भागी पत्नी----","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुस्से में भागी पत्नी----
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झगड़कर मायके गई पत्नी
तो वार्ड बॉय पर आरोप
- ईएसआई अस्पताल में दवा लेने के दौरान पति-पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-12 स्थित ईएसआई अस्पताल में दवा लेने के दौरान पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। काफी देर तक पत्नी नहीं लौटी तो पति ने वार्ड बॉय पर उसे भगाने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। महिला ने पति को फोन कर मायके आने की जानकारी दी तो पति ने पुलिस से शिकायत वापस ली।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, खोड़ा कॉलोनी में राजकुमार पत्नी भावना के साथ रहता ह। वह एक निजी कंपनी में काम करता है। भावना का ईएसआई अस्पताल में इलाज चल रहा है। 28 दिसंबर को राजकुमार पत्नी और सास के साथ दवा लेने अस्पताल आया था। इसी दौरान किसी बात पर पत्नी से उसका झगड़ा हो गया। वह पत्नी को पार्क में बैठाकर सास संजू के साथ अस्पताल के अंदर चला गया। दवा लेकर वापस लौटा तो पत्नी पार्क से गायब थी। हालांकि भावना का शॉल पार्क में ही रखा था। इसके बाद राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने अस्पताल में वार्ड बॉय को पत्नी से बात करते देखा था। उसने वार्ड बॉय पर पत्नी को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप लगा दिया। कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि महिला नाराज होकर मायके चली गई थी। अब वह वापस आ गई है। पत्नी से फोन पर बातचीत होने के बाद राजकुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत वापस ले ली है।